Wednesday, June 24, 2026
Homeदेशअवैध धर्मांतरण, लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन

अवैध धर्मांतरण, लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन

बागपत। महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस कंपनी से जुड़े कथित ‘लव जिहाद’ प्रकरण के विरोध में शनिवार काे बागपत में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के राष्टवन्दना चौक पर लव जिहाद का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उसे दहन किया।

बड़ौत सहित कई स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पुतला दहन किया है। अवैध धर्मांतरण, लैंड जिहाद, लव जिहाद की तख्तियां, बैनर हाथों में लेकर कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई और सड़कों पर उतरे। लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण और नासिक में हुई घटना के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नासिक मामले को लेकर हिंदू संगठनों में गहरा रोष है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की। लव जिहाद का पुतला दहन और नारेबाजी के कारण कुछ समय के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत व बागपत में यातायात प्रभावित हुआ, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं से बात कर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रुप से सागर कश्यप, नितिन गोस्वामी, रवि शास्त्री, संजय, योगेश राणा, प्रदीप, विनीत गोस्वामी, अर्जुन महेंदी हसन आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments