Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशसमयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई :...

समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में विधायक सदर पंकज गुप्ता की उपस्थिति में जनपद की तहसील सदर में शनिवार काे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील सदर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों की पुलिस, राजस्व, विकास कृषि विभाग व अन्य विभागों की फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर समय बद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन के पश्चात जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए साफ-साफ कहा कि शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शिकायत जिस रूप में प्राप्त हो रही है उसी रूप में उसका निस्तारण भी हो, यह विशेष ध्यान रखें।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा की पैमाइश कब्जा अतिक्रमण की जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनकी जांच कर यथाशीघ्र निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाए। कहा कि जहां आवश्यकता हो राजस्व और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से जांच कर प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य किया जाए आख्या अपलोड करते समय फोटो अवश्य आनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत का निस्तारण समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण हो इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी । जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता के साथ गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सभी अधिकारी प्राथमिकता से करें। इस अवसर पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments