Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशउद्योग से जुड़ी समस्याओं को सरकार और विभागों के सामने मजबूती से...

उद्योग से जुड़ी समस्याओं को सरकार और विभागों के सामने मजबूती से रखने के लिए एक मंच पर आए निर्यात क्लस्टर एसोसिएशन

बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन ने निर्यात कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया

मुरादाबाद। ईपीसीएच में शनिवार को एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों व बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रमुख निर्यात क्लस्टरों की एसोसिएशन को एक मंच पर लाकर उद्योग से जुड़ी समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों के सामने मजबूती से रखने के लिए चर्चा की गई।

बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन सुमित छाबड़ा ने निर्यात कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तलाश करने पर जोर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि सभी क्लस्टर एक-दूसरे के अनुभवों और संसाधनों का लाभ उठाएं तो निर्यात व्यापार को बड़ा फायदा मिल सकता है। निर्णय लिया गया कि जल्द ही फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, पानीपत, वाराणसी समेत अन्य प्रमुख निर्यात केंद्रों की एसोसिएशन से संपर्क किया जाएगा। इन्हें भी इस मंच से जोड़ा जाएगा। अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के चेयरमैन अनूप शंखधार, महासचिव विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजत सिंघल, नोएडा हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी शमां, बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेंबर मनोज राणा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments