-
पूर्व में भी कर चुका है गौरव त्यागी अन्य महिला के साथ छेडछाड व अभद्रता
युरेशिया संवाददाता
मेरठ। सरधना निवासी अमित पुत्र जयपाल ने सरधना थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र सांैपते हुए बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला गौरव त्यागी पुत्र पुष्पेन्द्र त्यागी पिछले काफी समय से उसकी पत्नि का मानसिक उत्पीडन कर उसके साथ आये दिन ही छेडछाडए अभद्रता व अश्लील हरकतें करता है। और जब अमित की पत्नि गौरव त्यागी के द्वारा की जाने वाली छेडछाड व अश्लील हरकतों का विरोध करती है तो गौरव त्यागी उसे नौकरी से हटवाने व जान से मरवाने की धमकियां देता है। प्रार्थनापत्र देते हुए अमित ने बताया कि गौरव त्यागी एक आवारा किस्म का युवक है और पूर्व में भी मौहल्ले की रहने वाली एक अन्य युवती के साथ भी कई बार छेडछाड कर चुका है। आगे अमित ने बताया कि दिनांक 24 नवम्बर को भी गौरव त्यागी ने उसकी पत्नि के साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरन जबरदस्ती करने का प्रयास किया मौके पर जब अमित पहुंचा तो गौरव त्यागी ये कहते हुए मौके से भाग गया कि मै तेरी नौकरी छुडवा कर तुझे घर बैठवा दूंगा और अगर तूने रिपोर्ट करी तो जान से मरवा दूंगा। अमित ने गौरव त्यागी से अपनी पत्नि व अपनी जान का खतरा बताते हुए थानाध्यक्ष से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए गौरव त्यागी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अश्वासन दिया है।

