युरेशिया संवाददाता
मेरठ/हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसियेशन की जिला इकाई का हुआ गठन।
रविवार को उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ मे रेलवे रोड स्थित आर के प्लाजा में ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसियेशन के पदाधिकारीयों व जनपद के पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कॉस्मिक न्यूज के संपादक चन्दन सिंह को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव हरेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन एक मात्र वह संगठन है जिसने संगठन से जुड़े पत्रकारों का दुर्घटना बीमा करवाया, और अब पत्रकारों के आवास के लिए लड़ाई लड़ रहा है।
राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम ने कहां की ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन आज उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों के साथ हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र,जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि में अपने पैर जमा चुका है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि संस्था ने मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है उसे तोड़ा नहीं जाएगा और जल्दी ही हापुड़ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तहसील स्तर तक की कार्यकारिणी बनाई जाएगी।
हापुड़ में इकाई के गठन के पश्चात सस्ता के संरक्षक दयाचंद वर्क, दिनेश जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी , प्रदेश अध्यक्ष विरेश तरार, प्रदेश महामंत्री शाहवेज खान आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई संदेश भेजा।
बैठक में ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसियेशन के महासचिव हरेंद्र चौधरी , सचिव अशोक सोम,मेरठ महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, विपिन हरित मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संस्था के महासचिव हरेंद्र चौधरी और संचालन विपिन हरित ने किया। चन्दन सिंह को ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसियेशन का हापुड़ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय पत्रकारों ने जोर शोर के साथ स्वागत किया। बैठक में पत्रकार निशांक शर्मा, अधीर त्यागी, सुधाकर द्विवेदी, सुशील कर्दम,ममता शर्मा,सुनील गिरी, विजय कुमार आदि व संस्था के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रीतम सिंह , बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
हापुड़ के जिलाध्यक्ष बने चंदन सिंह, स्थानीय पत्रकारों के खिले चेहरे, संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

