Monday, August 10, 2026
Homeदेश'घूसखोर पंडित' के निर्माता और सेंसर बोर्ड के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज...

‘घूसखोर पंडित’ के निर्माता और सेंसर बोर्ड के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

मेरठ। अपने टाइटल को लेकर विवादित मूवी ‘घूसखोर पंडित’ के डायरेक्टर ने भले ही फिल्म का नाम बदलने की बात कही हो। मगर, इस फिल्म के नाम को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहरा रहा है। सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज के नागरिकों ने फिल्म के निर्माता, कलाकारों और सेंसर बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विजय हिंदुस्तानी के साथ ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी से मिलकर ब्राह्मण समाज के नागरिकों ने आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और ब्राह्मण समाज के बदनाम करने के उद्देश्य से फिल्म के निर्माता ने जानबूझकर फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडित’ रखा। इतना ही नहीं विवादित नाम के बावजूद तमाम कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया और सेंसर बोर्ड ने भी बिना किसी आपत्ती के इस फिल्म को पास कर दिया। जिससे साफ जाहिर होता है कि सभी लोग ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। इतिहास गवाह है कि देश और दुनिया के निर्माण में ब्राह्मणों का विशेष योगदान रहा है। इसके बावजूद एक जाति विशेष को टारगेट करके निर्माता और सेंसर बोर्ड ने तमाम ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने का काम किया है। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के निर्माता, कलाकारों और सेंसर बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि निर्माता द्वारा फिल्म का टाइटल बदलने की बात कही गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments