संवाददाता विवेक त्यागी
परीक्षितगढ़। मेरठ -परीक्षितगढ़ मार्ग पर एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की मदद से युवक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है ग्राम सदरपुर थाना बहसूमा निवासी नीरज पुत्र किरण उम्र 35 वर्ष जो इंटीरियर डिजाइनर का काम करता था तथा पत्नी प्रीति के साथ गंगानगर मेरठ किराए पर मकान लेकर रह रहा था रविवार सुबह किसी के फोन आने पर वह काम देखने के लिए पल्सर बाइक यूपी 14 एडब्लू 2306 द्वारा परीक्षितगढ़ आ रहा था जैसे ही वह मिशन कोठी पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की मदद से उसे प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया उसके फोन द्वारा उसके ससुर नरेश व परिवार को सूचना दी गई मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया तथा परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है सीमा विवाद को लेकर पुलिस में भी आपस में तनातनी बनी रही नीरज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था तथा गंगानगर मेरठ रहकर इंटीरियर डिजाइनर का काम करता था जिससे छोटे भाइयों को अच्छे से पढ़ा लिखा सके। नीरज की शादी प्रीति ग्राम सिखेड़ा के साथ 2 वर्ष पूर्व हुई थी जिससे अभी कोई संतान नहीं थी। नीरज की मौत से पत्नी प्रीति, मां कृष्णा, भाई गौरव सोमेश का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

