
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चौ0 प्रेमनाथ सिंह के0वी0 इंटर कालेज माछरा, एस0एस0वी0 इंटर कालेज मुरलीपुर, बी0एम0एम0 इंटर कालेज मऊखास सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि एवं नकल से संबंधित प्रयासो को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी डयूटी का निवर्हन करें। उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिये।इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
मेरठ । जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि महानगर मेरठ क्षेत्रान्तर्गत 10 रिक्त उचित दर दुकानों के सापेक्ष नवीन उचित दर विक्रेता की नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्र अनुसार नवीन उचित दर विक्रेताओं का चयन सार्वजनिक रूप से खुली बैठक में लॉटरी पद्धति के माध्यम से अपर जिलाधिकारी (नगर)/अध्यक्ष महोदय के अनुमोदन दिनांक 06 जून 2026 के अनुपालन में जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष दिनांक 22 जून 2026 को समय अपराह्न 12.00 बजे विकास भवन सभागार मेरठ में किया जाएगा।
11 जून को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की मा0 अध्यक्ष की उपस्थिति में किया जा रहा महिला जनसुनवाई का आयोजन-जिला प्रोबेशन अधिकारी
मेरठ। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग प्रत्येक महिला के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके विषयों को जमीनी स्तर पर संबोधित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, आयोग “राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार” नामक एक जनसुनवाई का आयोजन कर रहा है। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों का समाधान करना तथा यथासंभव सभी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है।
यह जनसुनवाई 11 जून 2026 को प्रातः 10.00 बजे से मेरठ के विकास भवन सभागार, सिविल लाइन्स मे आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारिगण भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे महिलाओं से संबंधित मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
राष्ट्रीय महिला आयोग मेरठ और आसपास के सभी शहरों की महिलाओं से यह आग्रह करता है कि यदि वे किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित हैं तो इस जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्या आयोग तक पहुचाएँ। आयोग आपकी प्रत्येक समस्या के समाधान को खोजने के लिए प्रयासरत रहेगा। सुनवाई मे भाग लेने से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु श्री मनमोहन (8219854762) से संपर्क किया जा सकता है।

