Tuesday, June 23, 2026
Homeदेशनोएडा : चिल्ला एलिवेटेड रोड का 54 प्रतिशत कार्य पूरा

नोएडा : चिल्ला एलिवेटेड रोड का 54 प्रतिशत कार्य पूरा

नोएडा। नोएडा के चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.570 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण तेजी से जारी है। पिलर पर पियर कैप रखे जाने की शुरुआत हो गई है। अब वैसे पिलर का निर्माण होना है, जो सड़क किनारे रैंप या एलिवेटेड रोड के लिए बनने हैं।

ट्रैफिक के लिहाज से उद्योग मार्ग के बीच पिलर का निर्माण होगा। सेतु निगम ने यहां पर पिलर निर्माण के लिए शाहदरा नाले पर बने दोनों पुल के बीच में खुदाई शुरू करवा दी है। निर्माण ऊपर पहुंचने पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा। फिर गर्डर रखने के समय भी उद्योग मार्ग का ट्रैफिक रोक कर दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि 892.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 6 लेन एलिवेटेड रोड का 54 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दिसंबर 2027 तक इसे यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। एलिवेटेड रोड के लिए 296 पिलर बनाए जाने हैं, जिनमें से 280 बन चुके हैं।

नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। निर्धारित समय से निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments