-
16 दिसंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, प्रतिभागियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार व सम्मान

शाहिद सऊद/युरेशिया
चरथावल। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सम्मान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
सोसाइटी ने बड़े स्तर पर उत्साह को देखते हुए प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 16 दिसंबर 2025 कर दी है।
सोसाइटी के पदाधिकारी मास्टर फैजियाब ने सभी स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागिता सुनिश्चित कर प्रतियोगिता को सफल बनाएं। मास्टर फैजियाब ने जानकारी देते हुए बताया कि
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य जानकारी सोसाइटी द्वारा समय-समय पर साझा की जाएगी।

