Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशरिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंध समेत दो गिरफ्तार

रिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंध समेत दो गिरफ्तार

सुलतानपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा कोईरीपुर शाखा के शाखा प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव और क्रेडिट अधिकारी पुष्पक चौधरी को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने एक शिकायतकर्ता से उसके ऋण की ओवरड्राफ्ट सुविधा जारी करने के लिए 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने 13 जुलाई को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ था। उसका टर्म लोन जारी हो चुका था, लेकिन ओवरड्राफ्ट सुविधा लंबित थी। आरोप है कि इसी सुविधा को जारी करने के लिए दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की।

एजेंसी ने 14 जुलाई को जाल बिछाया और क्रेडिट अधिकारी पुष्पक चौधरी को शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह कार्रवाई शाखा प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव के कहने पर की गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें लखनऊ की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments