साजिद फरीदी/युरेशिया
फलावदा। नैडू राहवती मार्ग पर स्थित खतौली शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल को लेकर किसान व तौल लिपिक के बीच मारपीट हो गई। थाने पर दोनों तरफ से तहरीर दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खतौली शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर ग्राम दांदूपुर निवासी कुंवरपाल अपने पुत्र विकास संग ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने भरकर पर्ची तुलवाने गया था।बताया गया है कि तौल को लेकर उनका तौल लिपिक आकाश चौधरी पुत्र अनुज निवासी हस्तिनापुर के साथ विवाद हो गया।मिल के कैन मैनेजर राजकुमार ने बताया कि बिना गन्ना पूरा किए किसान द्वारा पर्ची बनाने का दबाव दिए जाने को लेकर हुए विवाद में कुंवरपाल ने लिपिक आकाश पर पत्थर फैंक दिया जो संयोगवश उसके पुत्र विकास को लग गया।जिससे वह घायल होकर थाने पहुंच गया।इस संबंध में लिपिक आकाश द्वारा थाने में तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी ने मशीन भी तोड़ें दी। उधर किसान कवर पाल ने भी थाने में तहरीर देकर तौल लिपिक पर कई दिन पूर्व घटतोली का आरोप लगाया है।उससे हिसाब किताब किए जाने का सवाल करने पर मारपीट हुई है।
गन्ना क्रय केंद्र पर मारपीट
Recent Comments
on Hello world!

