Saturday, August 1, 2026
Homeमेरठअंतर्राज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गैंग का पर्दाफाश, 10 बदमाश गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गैंग का पर्दाफाश, 10 बदमाश गिरफ्तार

युरेशिया संवाददाता

मेरठ। सरधना पुलिस और स्वॉट टीम ने अंतर्राज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 10 बदमाशों को दबोच कर मेरठ के कई थाना क्षेत्र से चुराया गया लाखों का माल भी बरामद किया है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि सरधना पुलिस और स्वॉट टीम ने समर गार्डन निवासी जान मोहम्मद, उज्जवल गार्डन निवासी इरशाद, न्यू शानदार गार्डन निवासी शहजाद, अलीपुर निवासी फुरकान, श्याम नगर निवासी नौशाद, उज्जवल गार्डन निवासी निसार, जाकिर कालोनी निवासी वाहिद और इमरान, उज्जवल गार्डन निवासी यामीन और इस्लामनगर निवासी अकरम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच ट्रांसफार्मर कोयल, 11 चाबी, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह रात के समय जंगल में लगे ट्रांसफार्मरों को गिराकर उसमें से तांबे का सामान, तेल और बिजली के तार चोरी कर लेते थे। इन बदमाशों ने जनवरी के महीने में सरधना क्षेत्र में कालिंदी, छबड़िया, कालंद रजवाहा पटरी, फरवरी के महीने में मूल्हेड़ा रोड, छुर, टीकरी, गोटका और अक्केपुर में कई ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया था। सभी बदमाशों का अच्छा-खासा आपराधिक इतिहास है और वह कई राज्यों में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments