Tuesday, June 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामराज थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सूरजभान को एसएसपी द्वारा सम्मानित किया

रामराज थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सूरजभान को एसएसपी द्वारा सम्मानित किया


रामराज। साइबर ठगी के मामले में पीडि़त रामराज थाने में तैनात दरोगा राजकुमार त्यागी के साथ हुए 99,000 रुपये के साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। दरोगा के शत प्रतिशत 99 हजार रुपए वापस करने में रामराज थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सूरजभान का सराहनीय योगदान रहा। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा अपराध गोष्ठी के दौरान ऑपरेटर सूरजभान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 03 नवंबर 2025 को रामराज थाने में एक ऑनलाइन शिकायत (नंबर: 33111250153837) दर्ज की गई। शिकायतकर्ता राजकुमार त्यागी पुत्र मलकान सिंह, रामराज थाने में तैनात दरोगा के साथ 99,000 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के आदेशों और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में कार्रवाई शुरू की गई। क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर और रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में गठित साइबर सेल टीम ने इस पर काम किया। साइबर सेल टीम ने अपनी जांच और तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए धोखाधड़ी से निकाली गई 99,000 रुपये की पूरी राशि को सफलतापूर्वक दरोगा राजकुमार त्यागी के खाते में वापस जमा करा दिया।

पंकज चौधरी के नेतृत्व में विपक्षी दलों से लड़ना होगा : योगी आदित्यनाथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments