Tuesday, June 16, 2026
Homeमेरठराष्ट्रीय गौ रक्षक दल (मेरठ) द्वारा आयोजित विशाल भगवा रैली में गूंजे...

राष्ट्रीय गौ रक्षक दल (मेरठ) द्वारा आयोजित विशाल भगवा रैली में गूंजे गौ रक्षा के स्वर


युरेशिया संवाददाता
हस्तिनापुर (मेरठ)। राष्ट्रीय गौ रक्षक दल (मेरठ, उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में 14 दिसंबर, रविवार को गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से एक विशाल भगवा रैली का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रैली को लेकर क्षेत्र में कई दिनों से तैयारियाँ चल रही थीं, जो रविवार को जनसैलाब के रूप में दिखाई दीं। रैली में सनातन धर्म से जुड़े संगठनों, गौ भक्तों और समाजसेवियों ने बढ़-चढक़र सहभागिता की।
रैली से पूर्व आयोजित विचार गोष्ठी में भारत देश के प्रमुख सनातनी गौ रक्षक डॉ. प्रकाश जी, दक्ष चौधरी जी, अभिषेक ठाकुर जी, अक्कू पंडित जी, उदी राणा, गौ रक्षक गौरव जी सहित अनेक गौ सेवा रक्षकों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने गौ माता के धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौ संरक्षण को राष्ट्र निर्माण से जोडऩे की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और उनके संरक्षण से ही समाज व राष्ट्र का कल्याण संभव है।
राष्ट्रीय गौ रक्षक दल की ओर से सभी सनातनी योद्धाओं का हस्तिनापुर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विशाल भगवा रैली का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे हस्तिनापुर स्थित मालीपुर गौशाला से हुआ, जो ग्राम फिटकरी स्थित गौशाला तक पहुंची। रैली के दौरान सैकड़ों की संख्या में भगवा ध्वज लहराते हुए गौ भक्तों ने ‘गौ माता की जय’ और ‘गौ माता राष्ट्र माता बने’ जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य गौ रक्षा, गौ संवर्धन और युवाओं को गौ सेवा के प्रति जागरूक करना है। रैली में साधु-संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से रैली में शामिल होकर अनुशासन का परिचय दिया।
राष्ट्रीय गौ रक्षक दल की ओर से अक्कू पंडित, दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, शिवा पंडित, शनि पवार, अवि पोसवाल और फरसे वाले बाबा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी गौ सेवा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे रैली शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। इस विशाल भगवा रैली ने हस्तिनापुर और आसपास के क्षेत्रों में गौ रक्षा आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की है।

मवाना में गौ रक्षकों ने गौमाता के नारे लगाये

मोनू भाटी/युरेशिया
मवाना। राष्ट्रीय गौ रक्षक दल द्वारा रविवार को मवाना में एक शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा हस्तिनापुर रोड से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें सैकड़ों गौ रक्षक बाइक और कारों पर सवार होकर शामिल हुए।
शोभायात्रा गंग नहर से होते हुए मवाना क्षेत्र में प्रवेश की। इसके बाद यह फलावदा रोड से होकर सुभाष चौक की ओर बढ़ी। इस दौरान गौ रक्षकों ने ‘गौ माता’ के नारे लगाए।
शोभायात्रा में राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के प्रमुख सदस्य नितिन पोसवाल, दीपक पारासर, प्रदीप बवेजा, दश चौधरी, अक्कू पंडित और अभिषेक ठाकुर मौजूद रहे। क्षेत्रीय अधिकारी पंकज लावियाना भी उपस्थित थे।
मवाना थाना प्रभारी पूनम जादौन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि शोभायात्रा के दौरान नगर में यातायात बाधित न हो और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक की सकुशल सफलता हेतु विधि-विधान से हवन-यज्ञ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments