Friday, October 16, 2026
Homeमेरठपड़ोसी अंडा ने कराई थी कारोबारी के घर डकैती, तीन साथियों सहित...

पड़ोसी अंडा ने कराई थी कारोबारी के घर डकैती, तीन साथियों सहित गिरफ्तार, दो को लगी गोली 

मेरठ। बीती 20 जनवरी की देर रात मुंडाली थाना क्षेत्र में कारोबारी के घर हुई डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड पड़ोसी सहित चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिनमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों के पास से लूटी गई रकम और ज्वैलरी सहित हथियार व वाहन बरामद हुए हैं।
बताते चलें कि बीती 20 जनवरी की रात आधा दर्जन बदमाशों ने मुंडाली निवासी कारोबारी जहांगीर के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती को अंजाम दिया था। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुंडाली थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद धौलाना निवासी नासिर और मुरादनगर निवासी इकदाद को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए। जिनके कब्जे से 63 हजार कैश, लूट में प्रयुक्त बुलेट बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। वहीं, दूसरी मुठभेड़ किठौर थाना क्षेत्र में हुई। जहां पुलिस ने मुंडाली निवासी साकिब उर्फ अंडा और उसके साथी ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद निवासी मोहसिन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में मोहसिन पैर में गोली लगने से घायल हुआ। बदमाशों के कब्जे से 30 हजार नकद, टीवीएस राइडर बाइक, तमंचा-कारतूस और कारोबारी के घर से लूटी गई ज्वैलरी भी बरामद हुई। एसपी देहात ने बताया कि साकिब उर्फ अंडा कारोबारी जहांगीर का पड़ोसी है। उसी ने अपने साथियों की मदद से कारोबारी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments