Thursday, August 6, 2026
Homeदेशराष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का समर्पित जीवन...

राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

लखनऊ। भारत माता के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श, विचार एवं ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का उनका उद्घोष आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के हृदय में गूंजता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments