मेरठ। नौचंदी क्षेत्र की रहने वाली मुस्लिम युवती ने सिवाया टोल प्लाजा के पास ढाबा चलाने वाले युवक पर चार साल तक शादी का झांसा देकर अपना शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि अब युवक अपने वादे से मुकर गया है और उसकी हत्या की धमकी दे रहा है।
शास्त्रीनगर निवासी मुस्लिम संप्रदाय की युवती ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने बताया कि चार साल पहले वह इंस्टाग्राम के जरिए बुलंदशहर निवासी एक हिंदू युवक के संपर्क में आई थी। आरोप है कि एक दिन युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया। युवक युवती को अक्सर सिवाया टोल प्लाजा के पास स्थित अपने ढाबे पर ले जाता और वहां उसके साथ संबंध बनाता था। काफी समय तक युवक और युवती एक साथ किराए के मकान में भी रहे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने कई बार युवती का अबॉर्शन कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब ढाबा संचालक उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। वहीं, अपने दोस्तों और परिवार के अन्य लोगों से युवती को धमकी दिला रहा है। जिसके चलते उसे जान का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
शादी का झांसा देकर चार साल तक मुस्लिम युवती से रेप, अब वादे से मुकरा ढाबा संचालक
Recent Comments
on Hello world!

