मेरठ। माधवपुरम निवासी दंपति ने नौचंदी क्षेत्र के रहने वाले दंपति और कुछ अन्य दबंगों पर अपने घर में घुसकर खुद पर जानलेवा हमले और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पोक्सो के झूठे मुकदमे में फंसाकर आरोपी दंपति उसके पति से पांच लाख की डिमांड कर रहे थे। रकम न देने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
माधवपुरम क्षेत्र के रहने वाले दंपति ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया कि नौचंदी क्षेत्र के रहने वाले एक दंपति ने उसके पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराया। सीओ कैंट द्वारा मामले में जांच करने पर यह मुकदमा झूठा पाया गया। आरोप है कि इस मुकदमे को वापस लेने की एवज में दंपति ने महिला के पति से पांच लाख की डिमांड की। मगर महिला के पति ने रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बीती दो फरवरी को आरोपी दंपति अपने कुछ साथियों को लेकर महिला के घर पहुंचे। जहां उन्होंने महिला से मारपीट करते हुए उससे छेड़छाड़ की। विरोध में आए महिला के पति की भी जमकर पिटाई की गई। पीड़ित दंपति ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पोक्सो के फर्जी मुकदमे में फंसाकर मांगे पांच लाख, रकम नहीं मिली तो दंपति पर किया हमला
Recent Comments
on Hello world!

