मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने किठौर निवासी अपने रिश्तेदार पर नौकरी के नाम पर सात लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी उसे तरह-तरह की धमकी दे रहा है। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
रशीद नगर निवासी सलमान ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। सलमान ने बताया कि उसका सहारनपुर में अपनी रिश्तेदारी में आना-जाना था। वहीं उसकी मुलाकात किठौर निवासी गय्यूर अली से हुई। गय्यूर ने सलमान को रेलवे में टिकट काउंटर पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद एक साल में युवक से कई किस्तों में सात लाख की रकम ठग ली। सलमान का आरोप है कि इसके बदले गय्यूर ने उसे ईमेल और डाक के जरिए फर्जी जॉइनिंग लेटर भेज दिया। मगर जब युवक कन्नौज में जॉइनिंग के लिए पहुंचा तो पता चला कि यह सारे कागजात फर्जी हैं। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद से वह लगातार गय्यूर से अपनी रकम वापस मांग रहा है। लेकिन गय्यूर अब सलमान को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। अधिकारियों ने मामले में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।
रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से सात लाख की ठगी
Recent Comments
on Hello world!

