Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedस्कूल के सुपरवाइजर की सजगता से टली बड़ी घटना, ड्राईक्लीन की दुकान...

स्कूल के सुपरवाइजर की सजगता से टली बड़ी घटना, ड्राईक्लीन की दुकान में लगी आग को बुझाया

 

युरेशिया संवाददाता

मेरठ। शुक्रवार की सुबह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कूल के सुपरवाइजर की सजगता से बड़ा अग्निकांड होने से बच गया। ड्राईक्लीन की दुकान में लगी आग को को सुपरवाइजर ने स्कूल से फायर सिलेंडर लाकर काबू में कर लिया। जिसके चलते आग आसपास की दुकानों में नहीं फैल सकी। हालांकि इसके बावजूद आग में लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कंकरखेड़ा निवासी दीपक कन्नौजिया की श्रद्धापुरी फेस टू में ड्राईक्लीन की दुकान है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख दीपक ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर पास ही में स्थित आरके पब्लिक स्कूल में कार्यरत सुपरवाइजर शत्रुजीत शाही भी मौके पर पहुंच गए। आग की लपटें देख शत्रुजीत तत्परता दिखाते हुए स्कूल से आग बुझाने का सिलेंडर उठा लाए और आग बुझाने में जुट गए। शत्रुजीत को देख अन्य व्यापारियों ने भी अपने-अपने संसाधनों से आग बुझाने के लिए दुकान में पानी डालना शुरू कर दिया। जिससे आग आसपास की दुकानों में नहीं फैल सकी। इसी बीच जानकारी के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि तमाम मशक्कत के बावजूद ड्राईक्लीन की दुकान में रखे कपड़े और मशीन जलकर राख हो गई। दीपक ने बताया कि आग में लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments