मेरठ। लगभग एक महीने पहले गाजियाबाद से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल में अश्लीलता करने वाले छात्र-छात्रा की पहचान हो गई है। इस मामले में दोनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, छात्र-छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल करने वाले रैपिड रेल के ऑपरेटर को एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बर्खास्त कर दिया है।
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर रैपिड रेल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई चार अश्लील वीडियो वायरल हुईं। जिसमें कॉलेज की ड्रेस में एक छात्रा और उसकी बगल में बैठा छात्र अश्लील हरकतें कर रहे थे। वीडियो की जांच की गई तो यह 24 नवंबर का निकला। इसके बाद छात्र और छात्रा की भी पहचान हो गई। युवक गाजियाबाद के एक कॉलेज का छात्र जबकि किशोरी मेरठ के एक स्कूल की छात्रा है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, छात्र-छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले ट्रेन के ऑपरेटर ऋषभ को भी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी छात्र-छात्रा के कॉलेज और स्कूल से भी उन्हें निष्कासित किए जाने का नोटिस जारी किया गया है।

