Tuesday, June 16, 2026
Homeमेरठइनाया काजिम ने सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप में जीता...

इनाया काजिम ने सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप में जीता पदक

  • मेरठ की बेटी इनाया काज़िम ने पदक जीतकर मेरठ का नाम किया रोशन

मेरठ। मेरठ जनपद के ग्राम गगसौना निवासी डॉ सिकंदर अब्बास की बेटी इनाया काज़िम ने दिल्ली में आयोजित सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतकर यूपी का ही नहीं मेरठ का भी नाम रोशन किया है। इनाया काजिम के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। दिल्ली में आयोजित सातवें राष्ट्रीय सिख गेम्स में इनाया काजिम ने अपना जलवा बरकार रखते हुए मैडल अपने नाम किया। सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल चैंपियनशिप के आयोजकों द्वारा बताया गया कि सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल चैंपियनशिप खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल चैंपियनशिप सिख समुदाय के व्यापक प्रतिनिधित्व को दर्शाने का काम करता है। खेलो इंडिया वूमेन लीग दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी इनाया काजिम ने गोल्ड मेडल जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया था। इनाया काज़िम ने सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर यह दर्शा दिया है कि उनका अच्छा प्रदर्शन आगे बढ़ने के लिए इनाया काजिम को प्रेरित करेगा।
इनाया काज़िम ने सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतकर जनपद का ही नहीं क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
इस साल में इनाया काजिम का ये तीसरा मेडल है। इससे पहले जिम कॉर्बेट में नार्थ ईस्ट प्रतियोगिता में भी इनाया काजिम ने गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया था। इनाया काज़िम के गोल्ड जीतने पर मेरठ सहित गगसौना गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments