Thursday, October 15, 2026
Homeमेरठआईवीआरआई निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त बने एसवीपीयूएटी मेरठ के कुलपति

आईवीआरआई निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त बने एसवीपीयूएटी मेरठ के कुलपति

मेरठ, 13 जनवरी । भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर के निदेशक एवं कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी) मेरठ का कुलपति नियुक्त किया गया है।
डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कृषि विज्ञान में स्नातक करने के बाद आईवीआरआई से पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन में परास्नातक तथा पशु प्रजनन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वे 23 वर्षों से अधिक समय तक प्रोफेसर/प्रधान वैज्ञानिक रहे और संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक), अधिष्ठाता तथा संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा) जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में आईसीएआर–आईवीआरआई को एनएएसी की ए डबल प्लस की मान्यता मिली। डाॅ दत्त काे 34 वर्षों से अधिक के शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशासनिक अनुभव वाले डॉ. दत्त को दूरदर्शी, परिणामोन्मुख और किसान-केंद्रित नेतृत्व के लिए जाना जाता है।
डॉ. दत्त ने आठ पशु नस्लों/प्रजातियों, 18 उत्पादों (छह टीके और 12 उपकरण), दो पेटेंट, नौ पंजीकृत डिज़ाइन और 41 कॉपीराइट विकसित किए। उनकी तीन तकनीकों का व्यवसायीकरण कर सात औद्योगिक इकाइयों को हस्तांतरित किया गया, जिससे लगभग 4.42 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ। उनके 333 शोध लेख, 29 पुस्तकें और 15 प्रशिक्षण पुस्तिकें प्रकाशित हाे चुकी की हैं।
उनकी पहल पर 142 आईसीटी आधारित शिक्षण टूल्स, 45 मोबाइल ऐप और तीन चैटबॉट विकसित किए गए। साथ ही नई डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू कर शिक्षा को कौशल-आधारित बनाया गया। डॉ. दत्त के नेतृत्व में 40 से अधिक स्टार्टअप और 238 से ज्यादा उद्यमी तैयार हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments