Monday, August 3, 2026
Homeमेरठदिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, कोहरे के चलते आपस में भिड़ी कई...

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, कोहरे के चलते आपस में भिड़ी कई गाड़ियां 

मेरठ। शनिवार की सुबह दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। दृश्यता कम होने के कारण एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। बाद में पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाते हुए यातायात सुचारु किया।
बताते चलें कि शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण हाइवे पर दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान सकौती में नंगली गेट के पास एक ट्रक ने चलते-चलते अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी बीच पीछे से आ रहा सब्जी से लोड एक पिकअप वाहन ट्रक से भिड़कर सड़क पर पलट गया। इसके बाद एक के बाद एक कई वाहन पिकअप वैन से टकराकर आपस में भिड़ते चले गए। हादसे के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम के हालात बन गए। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाते हुए यातायात सुचारु किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments