Sunday, October 11, 2026
Homeमेरठनिर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुये एसआईआर-2026 की...

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुये एसआईआर-2026 की कार्यवाही की जा रही सुनिश्चित-भानु चन्द्र गोस्वामी

  • त्रुटिरहित मतदाता सूची को तैयार करना हम सभी का उद्देश्य, पूरी प्रतिबद्धता के साथ की जा रही कार्यवाही-रोल प्रेक्षक

मेरठ।  विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के संबंध में आज विकास भवन सभागार में रोल प्रेक्षक/आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में समस्त जनप्रतिनिधि/राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो एवं संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गई। एसआईआर की अब तक हुई कार्य प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। रोल प्रेक्षक महोदय ने नो मैपिंग वोटर के संबंध में जारी किये गये नोटिस, जनपद में नोटिस के सापेक्ष की जा रही सुनवाई तथा पोर्टल पर डाटा फीडिंग, फार्म-6, 7 व 8 की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुये स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई एसओपी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुये कार्यवाही की जाये। एसआईआर में लगे समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण बीएलओ स्तर की नियमित निगरानी रख कार्यवाही सुनिश्चित करें। समस्त ईआरओ व एईआरओ को निर्देशित किया गया कि अपनी विधानसभाओ से संबंधित जनप्रतिनिधि एवं राजनैतिक दल के साथ समन्वय बनाये रखते हुये आवश्यक सहयोग प्राप्त करें तथा नियमित संवाद बनाये रखे।
उन्होने कहा कि नो मैपिंग वोटर के संबंध में जिन मतदाताओ की सुनवाई हो गई है उक्त सूची को पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाये जिससे कि जनप्रतिनिधि एवं राजनैतिक दल उसको देख सके। नोटिस की सुनवाई हेतु सभी विधानसभा में बनाये जा रहे नये सेंटर की सूची जनप्रतिनिधि/राजनैतिक दल को उपलब्ध करा दी जाये। उन्होने कहा कि विशेष अभियान की तिथि में नये मतदाता और छूटे हुये मतदाता के नाम जोडने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये तथा विशेष अभियान के दिन समस्त बीएलओ समय से उपस्थित होकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। नये/युवा मतदाताओ को जोडने हेतु जनप्रतिनिधि भी अपना सहयोग प्रदान करें।
जनप्रतिनिधियो/राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो द्वारा जनपद में जारी किये जा रहे नोटिस तथा सुनवाई, वोटर द्वारा ऑनलाईन प्रपत्र फीडिंग, सुनवाई के दौरान उपलब्ध कराये जाने वाले प्रपत्र, फार्म-7 इत्यादि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में  जनप्रतिनिधियो/राजनैतिक दलो द्वारा उठाये गये प्रश्नो का समाधान किया गया तथा उनके द्वारा दिये गये सुझावो पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
रोल प्रेक्षक महोदय ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य त्रुटिरहित मतदाता सूची को तैयार करना है। सभी मा0 जनप्रतिनिधि, राजनैतिक दल पूरी प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुये सहयोग करें तथा समस्त अधिकारीगण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुये कार्यवाही कराये।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने आश्वस्त करते हुये कहा कि रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चि कराया जायेगा तथा मा0 जनप्रतिनिधि एवं राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ संवाद समन्वय स्थापित करते हुये कार्यवाही की गई है। आगे भी पूरी पारदर्शिता, निर्विवाद रूप से एसआईआर प्रक्रिया के कार्यों को संपन्न कराया जायेगा।
इस अवसर पर  विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल,  विधायक मेरठ शहर रफीक अंसारी, विधायक सरधना अतुल प्रधान, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, सपा जिलाध्यक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति नवीन चन्द्र, समस्त ईआरओ व एईआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एव राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments