मेरठ। शनिवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र स्थित भैंसाली बस स्टैंड के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। रोडवेज बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि देखने वाले लोगों की रूह कांप गई। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह लगभग 30 वर्षीय युवक रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहा था। बताया जाता है इसी दौरान कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने युवक को रौद डाला। बस का पहिया युवक के सिर से उतर गया। जिसके चलते उसका सिर चूर-चूर हो गया। यह नजारा देख रहे लोगों के होश उड़ गए। उधर, ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। मगर, पहचान न होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त और बस ड्राइवर की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

